फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में जुलूस, चक्काजाम

Wed, 25 Mar 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही बिजली कटौती से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला और रीवां-रांची मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जल्द आपूर्ति ठीक कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दुद्धी नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेतहाशा विद्युत कटौती हो रही है। किसी दिन एक घंटे तो कभी दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही। कटौती से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि की अगुवाई में नगर के काली मंदिर के पास से जुलूस निकाला।

जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर तहसील तिराहे के पास पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने रीवां-रांची मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चक्काजाम होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम गिरजा शंकर सिंह, सीओ देवेश कुमार शर्मा आदि मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्षेत्रीय अवर अभियंता ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने लोगों को बताया कि पिपरी पावर हाउस में 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर लग रहा है। इस दौरान प्रेमनारायण, राहुल, राजकुमार, सतेंद्र, आनंद, दरगाही यादव, आनंद केशरी, राजकुमार अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें