फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने की फिराक में नक्सली

Thu, 24 Sep 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सीमा से सटे बिहार में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में नक्सली खलल डालने की फिराक में है।
विज्ञापन


बुधवार की रात चिऊटिया थानाक्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाई। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। जानकारी मिलने पर पुलिस की नींद उड़ गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी की सीमाएं सील कर दी गई हैं। यहां आधुनिक असलहों से लैस फोर्स तैनात कर दी गई।

 सूत्रों की मानें तो जिले की सीमा से सटे बिहार के रोहतास के चिऊटिया जंगल में बुधवार की रात करीब दस बजे नक्सली नवल खरवार और अजय राजभर की अध्यक्षता में 25-26 नक्सलियों ने बैठक कर बिहार और यूपी में घट रही साख को बचाने के लिए चुनाव के पहले नक्सली वारदात अंजाम देने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


नक्सलियों ने जंगलों और पहाड़ों के बीच रहने वाले बेरोजगार युवक और युवतियों को संगठन मेें शामिल करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पड़ोसी चारों राज्यों की सीमाओं पर फोर्स तैनात कर दी गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर  रखी जा रही है।

नक्सल इलाकों के सभी थाना और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं। इसकी मानीटरिंग एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव और एएसपी (मुख्यालय) शंभूशरण यादव और सभी सीओ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें