फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मान्या ग्रुप, ओबरा राइजर्स और राम मंदिर क्रिकेट क्लब को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के नौंवे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें मान्या ग्रुप, ओबरा राइजर्स व राम मंदिर क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला मान्या ग्रुप और सन्याशी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मान्या ग्रुप ने निर्धारित 8 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य रखा। मिथिलेश ने 17 और केडी ने 11 रन बनाए। सन्याशी के प्रशांत, बृजेश और इंग्लेश ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी सन्याशी की टीम 42 रन ही बना सकी। झीन यादव ने सर्वाधिक 9 रन बनाए। मान्या ग्रुप के केडी ने 2 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच केडी को मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. मिथिलेश व अखिलेश कनौजिया ने दिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में ओबरा राइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कॉन्वेंट चैंपियन की टीम 44 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच ओबरा राइजर्स के शिवम को चुना गया।
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राम मंदिर ने 74 रन बनाए। जवाब में सुपर लायंस की टीम 39 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच राम मंदिर क्रिकेट क्लब के विजय को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह, प्रवीण कुमार व दीपू सिंह रहे।
स्कोरिंग अक्षय पटेल, अफजल अंसारी और संचालन संकट मोचन झा ने किया। आयोजन में सचिव प्रदीप शर्मा, सोनू राय, आशुतोष सिंह, बृजेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें