फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरे कई पेड़, हुई बारिश

Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई कई स्थानों पर पेड़ गिरे जिससे आवागमन बाधित हुआ।  उधर कुछ इलाकों में करीब आधे धंटे बारिश भी हुई, जिससे दशहरा पर दूकान लगाने वाले परेशान हुए तो किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। बादलों के घेरने के साथ ही बारिश का दौर भी प्रारंभ हुआ। नगवां ब्लाक क्षेत्र के करौंदिया, रामपुर, सिल्थम, पटना आदि क्षेत्रों में बारिश की हल्की बूंदें पडीं।

उधर डाला प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक ओले के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चलती रही।
विज्ञापन


इससे डाला बाजार में दशहरा पर दूकान लगाने वालों को काफी निराशा हाथ लगी। मिठाई और खिलौने बेचने वालों में अफरातफरी मच गई। बाजार प्रभावित प्रभावित हुए।

 विण्ढमगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी आई। इससे कई पेड़ धराशायी हो गए। आंधी इतनी तेज थी कि कई विशाल पेड़ जड़ से ही उखड़ गए।

थाने के पास ही एक बड़ा पेड़ गिर पडा। यह संयोग था कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। उधर हीराचक जोरूखाड़ मार्ग पर भी पेड़ के धराशायी होने से करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। गांवों के लोगों ने किसी तरह पेड़ को रास्ते से हटाया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें