फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में कई शिक्षक मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को चिह्नित कर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद मिले। बीएसए ने ड्यूटी से नदारद रहने वालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय महेवा, कम्पोजिट विद्यालय कबरी, प्राथमिक विद्यालय परसौटी, उच्च प्रा.वि. तराया व प्रा.वि. तरावां का आकस्मिक निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निरीक्षण में प्रा.वि. महेवां, परसौटी व उ.प्रा.वि. तरावां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था, जिसमें शिक्षकों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रा.वि. महेवां की सहायक अध्यापिका हेमा पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय कबरी के स.अ. रविंद्र कुमार सिंह, गणेश पांडेय, अनिल कुमार द्विवेदी व अनुदेशक दिनेश कुमार, सुनील कुमार व शिक्षामित्र तरन्नुम बानो, प्रा.वि. परसौटी के स.अ. गीता शर्मा, उ.प्रा.वि. तरावां के स.अ. धर्मावती विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पायी गयी। इन उक्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अनुदेशक और शिक्षामित्र को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसरों में सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें