फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीईओ की जांच में अनुपस्थित मिले कई शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के बड़ी तादाद में स्कूलों से शिक्षकों न रहने की शिकायतों की पुष्टि बीईओ की जांच में भी होने के बाद शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी है।
विज्ञापन

म्योरपुर बीईओ देवमणि पांडेय ने क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षक किया। जांच में कई शिक्षक बिना किसी सूचना स्कूलों से गायब मिले। ऐसे में बीईओ ने बुधवार को बीएसए को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि जांच में लीलाडेवा कम्पोजिट विद्यालय से तीन टीचर गायब मिले, बच्चें की उपस्थिति भी काफी कम मिली। कम्पोजिट विद्यालय धरतीडांड में और प्राथमिक विद्यालय नधिरा नवटोला में एक-एक शिक्षक अनुपस्थिति मिले। कंपोजिट विद्यालय महुली में गत दिनों बगैर सूचना एक शिक्षक चार दिन से गायब पाए गए। प्राथमिक विद्यालय झिल्ली महुआ, कंपोजिट विद्यालय सिंदूर में सभी शिक्षक उपस्थिति पाए गए। बीईओ ने बताया कि बिना सूचना गायब शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें