फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह से प्रभावित होते हैं कई अंग

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सांई हॉस्पिटल में मधुमेय जागरुकता गोष्ठी को संबोधित करती डॉ.अनुपमा सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मधुमेह एक बीमारी नहीं बल्कि सिंड्रोम है, जिसमें कई अंग प्रभावित होते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर किडनी, हार्ट, आंख और रक्त नलिकाओं पर पड़ता है। ये बातें सांई हास्पिटल राबर्ट्सगंज में विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी में डा. अनुपमा सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा डायबिटीज मरीज हैं। मधुमेह में खून में ग्लूकोज का स्तर अधिक होता है। थकान, कमजोरी, पैरों में दर्द, पैर का घाव ठीक न होना, अधिक पेशाब और भूख लगना, वजन कम होना, बार-बार चश्मे का नंबर बदलना बीमारी के लक्षण हैं। हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर वी. सिंह ने कहा कि मधुमेह की जांच अवश्य कराएं। डॉक्टर गोपी डी. ने आहार के बारे में बताया। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव, डॉ. परवेज अहमद, स्टाफ ज्योत्सना मंडल, राजन सोनी, दिनेश कुमार, सज्जाद, कप्तान गुप्ता, संगीता गुप्ता, संतोष सिंह, नगमा अंसारी, श्यामलाल, कन्हैयालाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें