विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से दाखिल शपथ पत्र में कइयों की अचल संपत्ति दो गुनी हो गई है तो कुछ के कर्ज भी आधे हो गए हैं। इनमें से सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और ओबरा विधायक सुनिल यादव की संपत्ति में इजाफा हुआ है तो घोरावल विधायक रमेश दूबे का कर्ज करीब आधा हो गया है। इसमें राबर्ट्सगंज विधायक अविनाश कुशवाहा और ओबरा विधायक सुनिल यादव की अचल संपत्ति पांच साल में दो गुना से अधिक हो गई।
नामांकन पत्र के साथ बुधवार को दाखिल किए गए शपथ पत्र में इस बार राबर्ट्सगंज विधायक अविनाश कुशवाहा ने समग्र कुल मूल्य 31,64,264 रुपये दिखाया है, जबकि 2012 में यह 29,77,157 थी। इस बार अचल संपत्ति 63 लाख रुपये दर्शाई गई है, जबकि वर्ष 2012 में इस मद में उन्होंने 319650 रुपये की संपत्ति दिखाई थी। इस तरह अविनाश की अचल संपत्ति दो गुनी बढ़ गई है। जबकि बसपा से राबर्ट्सगंज के प्रत्याशी ओबरा के विधायक सुनिल यादव ने जो शपथ पत्र दिया है उसमें 2017 में उनकी चल संपत्ति 14004004.61 है जो वर्ष 2012 में 5178142 थी। इसी तरह 2017 में अचल संपत्ति 19520000 है जो वर्ष 2012 में 4550000 थी। अब यह दोगुना हो गई है। राबर्ट्सगंज से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे के पास समग्र कुल संपत्ति महज 395479 रुपये है।
हाथ में नकदी के नाम पर दो लाख 27 हजार रुपये है। घोरावल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अनिल मौर्य ने 2017 के चुनाव के लिए समग्र कुुल मूल्य 24077848 रुपये दिखाई है, जबकि वर्ष 2012 के शपथ पत्र के मुताबिक यह राशि 21396809 रुपये थी। इस बार अचल संपत्ति 25240733 दिखाई है जबकि 2012 में यह 15800000 रुपये थी। घोरावल विधायक रमेश चंद्र ने इस बार के नामांकन के शपथ पत्र में अपना समग्र कुल मूूल्य 16569257.46 रुपये दिखाया है जो वर्ष 2012 में 20034063.12 रुपये थे। इस बार यह राशि घट गई है। उन पर बैंकों से 2017 में देनदारी 856876.75 है जबकि 2012 में देनदारी 14750263 रुपये थे। इस तरह उनका करीब आधा कर्ज कम हो गया है। घोरावल से निर्दल प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के पास कुल 987616.44 लाख रुपये, अद प्रत्याशी विष्णू प्रसाद सिंह के पास 1454692 रुपये है। इसी तरह अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी संपत्ति से जुड़े व्योरे का शपथ पत्र दाखिल किया है।