फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग से कई किसानों का जला पुआल, पेड़-पौधे भी नष्ट हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बिरधी समेत दो गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई किसानों का खेतों में रखा पुआल जल गया। आग से लोगों का पेड़-पौधा भी जलकर नष्ट हो गया। दोनों गांव के किसानों को काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिरधी गांव में पराली में दोपहर में करीब दाे बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा चलने से आग इतनी तेज फैलने लगी कि देखते ही देखते नरोखर गांव होते हुए बढ़ौली टोले तक आग पहुंच गई। इससे कई किसानों के सैकड़ों बीघा गेहूं की पराली जल गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। नरोखर गांव के बढ़ौली टोला निवासी किसान बच्चा विश्वकर्मा का खेत में पड़ा तीन बीघा का पुआल व किसान मल्लू का दो बीघा का पुआल जल गया। इसके अलावा कई किसानों का पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। उधर से गुजर रहे दिवाकर मिश्रा समेत अन्य किसानों ने अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया गया, मगर फोन नहीं लगा। जिससे शाम पौने छह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था, फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंची। किसान अपने संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें