फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के आरोपी का फूंका पुतला

Mon, 13 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट मेें कैमूर क्षेत्र मजदूर किसान महिला संघर्ष समिति धरना-प्रदर्शन आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने दुष्कर्म के एक आरोपी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने पुलिस पर आरोपी पर कार्रवाई करने में  लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनाकारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी। कहा कि प्रशासन और राजनैतिक संरक्षण बलात्कारी को प्राप्त है।

 कार्रवाई न होने से आरोपी अभी भी पीड़िता और उसकी लड़कियों को तरह-तरह की धमकी दे रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बलात्कारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब आंदोलन जारी रहेगा। सभा में आदिवासी नेता रोमा, शोभा, सोकालो, रमाशंकर, रजनीश, अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें