फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के उपस्थिति की अनिवार्यता हो समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। शासन स्तर से माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों को 15 मई तक बंद करने एवं बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का आदेश होने के बाद अधिकांश जनपदों में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लेकिन विंध्याचल मंडल के सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही जिले में विद्यालयों के प्रिंसिपल व शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण वे विद्यालय जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष अशोक तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र व संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल को संगठन के माध्यम से पत्र भेज कर तत्काल शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थिति से छूट देने की मांग की है। माध्यमिक वित्त विहीन प्रबंधक महासभा के प्रभारी वाराणसी शिक्षक खंड उमाकांत मिश्र ने भी डीआईओएस व जेडी से मांग की है कि शिक्षकों को इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में (वर्क फ्राम होम ) कार्य की अनुमति दी जानी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने इस बाबत बताया कि प्रमुख सचिव के पत्र को सभी प्रधानाचार्य गणों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें