फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर मनबढ़ों ने मारपीट के बाद की फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरी नहर के समीप एक ढ़ाबा में गोली चलने की जांच करती क्राइम ब्रां? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित एक ढाबा पर सोमवार की रात मनबढ़ों ने उत्पात मचाया। ढाबा मालिक समेत कई लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों, स्वाट टीम और एसओजी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त की। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बभनौनी गांव में राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबा पर रात साढ़े 11 बजे भोजन कर रहे कुछ लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और विवाद कर रहे एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पीटने लगे। ढाबा मालिक बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी मारने लगे। इस दौरान एक युवक ने कार में से असलहा निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे होटल पर मौजूद लोग और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे।
सूचना मिलते ही कोतवाल अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही विवाद करने वाले फरार हो चुके थे। थोड़ी ही देर में सीओ राजकुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी अमित तिवारी भी पहुंच गए। रात भर पुलिस विवाद करने वालों की तलाश में भटकती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। होटल मालिक या अन्य की तरफ से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें