फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ ने डंडे से दो को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ ने लाठी-डंडे से दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिटाई करने वाले के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तेंदुहार गांव की मुनिया ने तहरीर देकर बताया कि गांव का बबुंदर कोल उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर बबुंदर ने उसके पति दुक्खल और उसके पड़ोसी रवींद्र को डंडे से पीट दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच बीच बचाव किया। घायलों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी घोरावल में कराया। पुलिस ने बताया कि घायल दुक्खल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें