फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमुखी पहाड़ी पर घायलवस्था में मिला अजगर

विज्ञापन
रौप पंचमुखी महादेव मंदिर पहाड़ी पर निकले अजगर को पकड़ते वन कर्मी। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रौप गांव स्थित पंचमुखी पहाड़ी पर बृहस्पतिवार की सुबह घायलावस्था में एक विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण सहम गए। अजगर के शरीर में लोहे की रिंग फंसी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अजगर को पकड़ कर कार्यालय ले गए। उपचार के बाद अजगर को रौप प्लांटेशन में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वन दरोगा बबुआ यादव ने बताया कि अजगर के शरीर में लोहे की रिंग फंसी थी। उन्होंने बताया कि यह जंगल का क्षेत्र है। यहां अजगर दिखना सामान्य बात है। पहाड़ी के जंगल में बहुतायत में अजगर की अनेक प्रजातियां हैं। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर वन कार्यालय ले गई जहां उसके शरीर में फंसे रिंग को काटकर बाहर निकाल कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें