नगर पंचायत के नाले से भिदिउरा गांव में डूबे खेत।
जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में स्थित सोन नदी में रविवार की भोर में मछली मारने के चक्कर में एक युवक डूब गया। तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणें ने युवक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
भोर करीब साढ़े चार बजे सेमिया गांव के छितकपुरवा गांव निवासी प्रेमनाथ (25) सोन नदी में मछली मारने के लिए गया। इस दौरान अचानक युवक गहरे पानी में समा गया। घंटे भर बार कुछ ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वे शोर, मचाने लगे। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण नदी के तट पर पहुंच गए और कई ग्रामीण नदी में युवक की तलाश में कूद गए। करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में पानी से बाहर निकला। इसकी जानकारी होने पर सुबह करीब साढ़े दस बजे दारोगा संतोष यादव ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।