सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के तेलजर सेंदूर गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर से दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सेंदूर ग्राम पंचायत के तेलजर निवासी मन्नू सिंह(30) पुत्र संपत सिंह बुधवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे दुकान से सामान लेकर अपने घर आ रहा था। तभी नदी से बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर पीछे से धक्का मारते हुए निकल गया। आसपास के लोग और परिजन मन्नू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी साढ़े नौ बजे मौत हो गई।