प्रभारी निरीक्षक घोरावल की तरफ से घोरावल थाने में और एसपी के पीआरओ की तरफ से राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस से नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चुर्क चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सीयूजी नंबरों पर कॉल कर धमकी देने वाला आरोपी संदेश मौर्य निवासी मुहम्मदपुर कोतवाली चुनार जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को सदर कोतवाली के समीप पहुंच कर उदंडता करने लगा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया।