हत्या का आरोपी राजरूप। स्रोत पुलिस
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में तीन दिन पूर्व शराब के नशे में चाकू से हमला कर पत्नी की जान लेने वाले आरोपी पति राजरूप को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि रविवार को डिबुलगंज निवासी अच्छेलाल ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी नैना से पति राजरूप ने बीते शुक्रवार को शराब के नशे में विवाद किया। चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में नैना के हाथ व पेट में गंभीर चोटें आई। उसे डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज सोनभद्र रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रविवार की देर शाम नैना की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई थी।