फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क सुरक्षा काे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को रेणुसागर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिट हेड आरपी सिंह के दिशा-निर्देशन में रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स रेणुसागर के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में परिवहन अधिकारी मनोज गुप्ता ने एबीआईसी के विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग, गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और यातायात संकेतों के सम्मान पर जोर दिया। इसी क्रम में टीटीएमडीसी रेणुसागर में सड़क सुरक्षा एवं रक्षात्मक वाहन संचालन (डिफेंसिव ड्राइविंग) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों, गृहिणियों एवं सेफ्टी टास्क फोर्स के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के अध्यक्ष ललित खुराना ने सुरक्षित ड्राइविंग को आदत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में सेफ्टी हेड अरबिंद सिंह, अनिल शर्मा, टास्क फोर्स के कन्वेनर मुकेश श्रीवास्तव, राजन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें