फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षण को बनाएं रोचक

विज्ञापन
दुद्धी में टीएलएम मेले का निरीक्षण करते बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। प्राथमिक विद्यालय झारोकला परिसर में बृहस्पतिवार की देर शाम ब्लॉक स्तरीय शिक्षक अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला लगा। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां शिक्षकों ने आकर्षक और शिक्षाप्रद मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि शिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करके कक्षा का वातावरण रोचक बनाया जा सकता है। दुद्धी के शिक्षकों ने बेहतर कार्य का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर बच्चों ने करमा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। अंत में प्रदर्शनी में प्रथम स्थान झारोकला, द्वितीय स्थान बुटबेढवा व तृतीय स्थान महुली को प्राप्त हुआ। विजेताओं को बीएसए ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पाल, धर्मेंद्र व चंद्रेश्वर, रामवृक्ष आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जेके वर्मा, एआरपी संतोष सिंह, विवेक सांडिल्य, श्यामबिहारी चौधरी, श्रवण कुमार, ऋषिनारायन, मनोज जायसवाल, अखिलेश कुमार, शैलेश मोहन, सुनील पांडेय, नीरज कुमार, सदानंद मिश्र, अवधेश कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें