फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को दैनिक क्रियाकलाप का बनाएं हिस्सा : दूधनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओबरा ताप विद्युत गृह के गांधी मैदान में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीजीएम इं. दूधनाथ ने कहा कि दो अक्तूबर को भारत माता ने सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और सादगी व ईमानदारी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री को जन्म दिया।
उन्होंने गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान की इस वर्ष की थीम स्वच्छता में सहभाग : स्वच्छ भारत, विकसित भारत है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने, कचरे को स्रोत पर अलग करने, ऊर्जा संरक्षण तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक इं. निखिल चतुर्वेदी, इं. एके राय, इं. मदन मोहन चतुर्वेदी, एसई इं. राजेश्वर प्रसाद, इं. जितेंद्र मिश्रा, इं. सुरेश चंद्र मिश्रा, इं. सुधांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें