फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बड़ा हादसा: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क किनारे दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया। मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (25) पुत्र शिव प्रसाद और अंकुर (21) पुत्र छट्ठू भुइंया, दोनों निवासी देवढ़ी गांव, थाना विंढमगंज, के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें