फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर महावीर के जयकारे से गूंजा नगर

Thu, 02 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में गुरुवार को जैन समाज की ओर से महावीर स्वामी जयंती पर भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के जरिए लोगों से नशा का त्याग करने की अपील की गई। महावीर स्वामी के जयकारे से समूचा नगर गूंज उठा। जैन साधना भवन में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जैन साधना भवन से धूमधाम के साथ भव्य झांकी निकाली गई। सीएमओ दफ्तर, गुरुद्वारा, मेन चौक होते हुए पुन: झांकी जैन साधना भवन पहुंची। यहां विधिविधान से महावीर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन के बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा का सेवन करने से विभिन्न प्रकार की बीमारी होती है, इसलिए नशा का त्याग करना जरूरी है। कहा कि दूसरे के दुख को खुद का समझ कर दूर करना चाहिए। ऐसा            करने वालों की मदद ईश्वर               स्वयं करता है। कहा कि महावीर स्वामी के दिखाए गए मार्ग पर चलने वाला प्राणी कभी भी             परेशान नहीं हो सकता। सभी को जियो और जीने दो की राह पर चलने की जरूरत है। इसी में            सभी का कल्याण है। इस मौके पर नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, सत्यपाल जैन, राजेंद्र जैन, रतन लाल गर्ग, परमेश जैन, रामेश्वर जैन, पवन जैन, अशोक जैन, विकास मित्तल, पुनीत जैन          मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें