क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारम्भ करते अ
सोनभद्र। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम और आत्म सम्मान के पर्याय थे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, शीतला सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।