फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर पूजीं गईं माता महागौरी

Wed, 17 Oct 2018 11:36 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को देवी-मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई। अष्टमी पर मां आदि शक्ति की स्वरूप जगत जननी माता महागौरी के रूप का शृंगार किया गया और उनकी पूजा अर्चना की गई। तमाम जगहों पर देवी जागरण का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

भोर से ही घरों एवं मंदिरों में भक्तों ने सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वाथसाधिके शरण्येत्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंत्र के साथ सौभाग्य, धन, संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा अर्चना करने में जुट गए थे। राबट्र्सगंज नगर में विराजमान सुप्रद्धि मां शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर, उत्तर मोहाल में स्थित काली मंदिर, अंबेडकर नगर के शीतला मंदिर, साता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शीतला मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के समीप जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मेन चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दो-चार पहिया वाहनों को मंदिर की तरफ जाने से रोक  दिया था।
उधर राबट्र्सगंज के ब्रम्हनगर मेें स्थित जय मां दुर्गा सेवा समिति, आरटीएस क्लब स्थित कैमूर महोत्सव, गुरु द्वार पन्नूगंज मार्ग स्थित जय मां शेरावली महोत्सव, बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप श्री दुर्गा महोत्सव, साधन सहकारी समिति जय मां काली पूजन महोत्सव की ओर से भव्य मां की प्रतिमाओं का दर्शन कर भक्त निहाल हो जा रहे थे। पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ लगी रही। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल सीपी पांडेय और चौकी प्रभारी पुरूषोत्तम सिंह अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं पंडालों पर सादे पोशाक में तैनात पुलिस कर्मियों की अराजक तत्वों पर पैनी नजर रही। दुद्धी: क्षेत्र में वैदिक मंत्रोचार के साथ मां दुर्गा की स्वरूप महागौरी की पूजा आराधना की गई। दुद्धी नगर में स्थित सभी पंडालों में मां भगवती की विधि विधान से वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ पूजा की गई। मां काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, महामंत्री भोलू, एसंकट मोचन मंदिर मां दुर्गा पूजा समिति विकास क्लब के अध्यक्ष दिवेश मोहन, सचिव रामजी पांडेय, पंचदेव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, रामनगर मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, सचिव जितेंद्र चन्द्रवंशी की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था कराई गई है। डाला: वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां जिले के अलावा झारखंड, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ से भी भक्तों ने मत्था टेक मां वैष्णवी से मन्नतें मांगी। अमिला देवी, कुंडवासिनी देवी के दरबार में भी पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें