फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महादेव इलेवन की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। भारतीय इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल मैदान में चल रही डीवार बाबा नाइट कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार की रात पहला मैच महादेव एलेवन क्रिकेट क्लब विंढमगंज व चुर्क क्रिकेट क्लब और दूसरी पारी में महादेव एलेवन क्रिकेट क्लब व अमवार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें महादेव इलेवन ने दोनों पारियों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक मैच का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

नाइट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लु् के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। इस टूर्नामेंट में शुक्रवार की रात पहली पारी में खेलने उतरी महादेव इलेवन क्रिकेट क्लब विंढमगंज व चुर्क क्रिकेट क्लब के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। पहले टॉस जीतकर महादेव इलेवन क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए, इसमें सर्वाधिक रन अजहर 34, गोलू पंडित 24 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी चुर्क क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मात्र 63 रन ही बना पाई।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहुंची महादेव इलेवन क्रिकेट क्लब विंढमगंज व अमवार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पहले टॉस जीतकर अमवार क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 60 रन ही बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी महादेव इलेवन क्रिकेट क्लब विंढमगंज की टीम ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। मैन ऑफ द मैच महादेव इलेवन क्रिकेट क्लब विंढमगंज के खिलाड़ी गोलू पंडित को मिला जिन्होंने 2 विकेट व 24 रन बनाए थे। एम्पायर उज्ज्वल माही व ओम प्रकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें