बीजपुर। थाना क्षेेत्र नेमना गांव के झुरहा टोला में बृहस्पतिवार की शाम झोलाछाप के इलाज से नौ माह की बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नेमना गांव के दिनेश गुप्ता की 9 माह की पुत्री गुड़िया की तबीयत खराब थी। परिजन उसे लेकर नेमना स्थित भंटावारी में एक झोलाछाप के यहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की मौत हो गई। बताया कि बच्ची को कई दिनों से खांसी बुखार के साथ निमोनिया की शिकायत थी। परिजन दवा कराने गांव के ही उक्त झोलाछाप के यहां ले गए। उसने बच्ची की जांच बाद इंजेक्शन और दवा दिया। इसके बाद बच्ची की हालत और खराब होने लगी। कुछ देर बाद घर पहुंचते ही मासूम ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से काफी हंगामा भी हुआ।