फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के समीप शनिवार की रात मैजिक और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज 22 और नितेश 18 की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवार कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे पकरहट गांव के पास राबट्र्सगंज की तरफ से तेज गति से जा रही मैजिक ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी साधन से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां उपचार के दौरान नितेश (18) पुत्र कम्मल निवासी जयमोहरा थाना पन्नूगंज, सूरज (22) पुत्र बुद्धू निवासी नई बस्ती अलीनगर जनपद चंदौली की मौत हो गई। जबकि जितेन्द्र (20) पुत्र कल्लू निवासी बघैला थाना पन्नूगंज का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उपचार के दौरान जितेंद्र ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रायपुर थाना क्षेत्र केदेवरी मय देवरा गांव में एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से वह साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मैजिक ने बाइक में टक्कर मारते हुए चली गई। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय ने कहा कि मृतकों या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें