फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी के विरोध में किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 05 Jun 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैगी के नमूने में मिले हानिकारक तत्वों से नाराज राष्ट्रीय छात्र समस्या निवारण मंच के  कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सेक्टर आठ में विरोध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मैगी का पैकेट लेकर नारेबाजी करते हुए बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन



मंच के पूर्व संयोजक विकास सिंह चीकू ने कहा कि कंपनी ने देश के साथ धोखा किया है। मैगी में हानिकारक तत्वों का मिलावट करके नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ किया है। इसलिए केंद्र सरकार कंपनी पर पूर्ण प्रतिबंध के लगाने के साथ-साथ जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई करे, क्योंकि दोबारा कोई भी कंपनी ऐसी जुर्रत न कर सके। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज भाटिया ने कहा कि कंपनी लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से निष्पक्षता पूर्वक जांच कर पूरी बात जनता के  सामने लानी चाहिए।


कहा कि देश भर में बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्रियों की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत सोनी, कमल वर्मा, प्रदीप कनौजिया, नवीन, विकेश तिवारी, जितेंद्र, मनोज, राजमेहता, सौरभ, अरविंद, संतोष सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें