फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस का कराया मेडिकल, सिरफिरे आशिक ने कर लिया था कमरे में बंद

Tue, 28 May 2019 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
आरोपी पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अस्पताल में सोमवार को भोजपुरी अभिनेत्री का मेडिकल कराया गया। इसके बाद अभिनेत्री को कोर्ट में पेश किया। उधर पुलिस ने होटल शुभश्री के कई कर्मियों से घटना के संबंध में भी पूछताछ कर सूबत एकत्र किए। आरोपी पंकज के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि तीन दिन पहले राबर्ट्सगंज नगर स्थित होटल शुभश्री में जौनपुर जिले के रहने वाले सिरफिरे पंकज यादव ने असलहे के बल पर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए आई एक अभिनेत्री को कमरे में बंधक बना लिया था।

अभिनेत्री को बचाने के लिए फिल्म में काम करने वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी, जिससे गोली चुर्क मुसही गांव निवासी अशोक के कमर में लग गई। अभिनेत्री का आरोप है कि वह उस पर शादी का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर एसपी सलमान ताज पाटिल जान जोखिम में डालकर अभिनेत्री को बचाने के लिए उसके कमरे में गए तो पंकज ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर भी फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली एसपी को नहीं लगी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पंकज को पकड़ कर रविवार को उसका चालान कर दिया। सोमवार को महिला पुलिसकर्मी पीड़ित अभिनेत्री को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि आरोपी पंकज के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। गोली लगने से घायल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें