फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: फिनायल पीते हुए बनाया वीडियो, कहा- पैसे न मिलने पर उठा रहा हूं ये कदम

Fri, 14 Mar 2025 01:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे लेने के बाद वापस न देने से परेशान शख्स ने फिनायल पी लिया। उसने वीडियो बनाकर बोला कि पैसे न मिलने पर ये कदम उठा रहा हूं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने का झांसा देकर मुझसे नौ लाख रुपये लिए गए। दो साल हो गए न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। थाने में पंचायत के बाद 10 मार्च को पैसे वापस करने की बात तय हुई थी। यह समय भी बीत गया। पैसे न मिलने से काफी कर्जे में डूब गया हूं। अब मेरे सामने कोई रास्ता नहीं है... इस बयान के साथ वीडियो बनाते हुए एक व्यक्ति ने फिनायल पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में शक्तिनगर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


ये है मामला 
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के जमशीला गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर एनसीएल बीना के कर्मचारी रवींद्र कुमार यादव ने उससे नौ लाख रुपये लिए थे। अब तक न नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी गई थी, जिस पर थाने में पंचायत करते हुए रवींद्र ने 10 मार्च तक पैसा देने का वादा किया।

यह समय बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला और न ही उसका कहीं पता चल रहा है। वीडियो में उसने यही बात दोहराते हुए फिनायल की बोतल को मुंह से लगा लिया। कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार रवींद्र यादव होंगे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि अरविंद का उपचार चल रहा है। बताया कि पूर्व में भी अरविंद ने आरोप लगाए थे, लेकिन पैसे देने का कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें