फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मैडम, पत्नी की मौत के गम के बाद अब व्यवस्था रूला रही...

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मैडम, सात महीने पहले पत्नी की मौत हो गई। अब तक उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। जुलाई से सचिव को आवेदन देकर भटक रहे हैं। ब्लॉक पर भी डेढ़ महीने से प्रार्थना पत्र लंबित है। प्रमाण पत्र कब मिलेगा, कोई कुछ नहीं बता रहा। पत्नी के जाने का दुख कम नहीं था, जो अब व्यवस्था ने हमें रूला रही है। कुछ ऐसी ही फरियाद थी सौली गांव के रामप्रसाद की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे रामप्रसाद के प्रार्थना पत्र पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने तत्काल चतरा ब्लॉक के बीडीओ से जवाब तलब किया। लापरवाह कर्मी पर कार्रवाई करते हुए प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिया। रॉबर्ट्सगंज की दलित बस्ती निवासी मुन्नी देवी ने 2023 में आवेदन के बाद भी विधवा प्रमाण पत्र न जारी होने तो करमा के गुलाब ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान न किए जाने की शिकायत की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 शिकायतें आईं, जिसमें 16 का त्वरित समाधान हुआ, जबकि चार मामलों में मौके पर टीम भेजी गई। अन्य प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
25 हजार देने पर ट्रांसफॉर्मर बदला, दो दिन में जल गया
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सरईगाढ़ के नकटुआ सेमरवाटाड़ के ग्रामीणों ने सीडीओ से बिजली निगम में ट्रांसफाॅर्मर बदलने में मनमाने की शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र, कुंती आदि ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर महीने भर पहले जल गया था। शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदला गया। तब किसी तरह 25 हजार रुपये का इंतजाम कर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन को दिया, तब दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। यह ट्रांसफॉर्मर भी सिर्फ दो दिन में जल गया। अब फिर से 25 हजार रुपये की व्यवस्था करने को कहा जा रहा है। बार-बार इतना पैसा कहां से लाएंगे। ग्रामीणों ने लाइनमैन से बातचीत का ऑडियो भी दिया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बिजली निगम के अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
अन्य तहसीलों में आई 135 शिकायतें
डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने ओबरा तहसील में शिकायतें सुनीं। उन्होंने हिदायत दी कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाय, इसमें शिथिलता पर कार्रवाई होगी। यहां आए 44 में से 10 मामलों का निस्तारण हुआ। डीएम-एसपी ने आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी के कैंप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, एसडीएम विवेक कुुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। घोरावल: एसडीएम राजेश सिंह की अध्यक्षता में 54 शिकायतों मिलीं, जिसमें से 12 प्रकरणों का समाधान हुआ। इस मौके पर तहसीलदार नटवर सिंह, सीओ राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें सुनी गईं। इसमें तीन मामले हल हुए। इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें