फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लखनऊ और ओबरा की टीमें बनी विजेता, फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित पांचवें मास्टर ब्लास्टर कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ और शुभम क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाया। संजय ने 24 और विकास ने 17 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम के गेंदबाज आशुतोष और शुभम ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 119 रनों का पीछा करने उतरी शुभम क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम 20 ओवर में 93 रन बनाकर आलआउट हो गई। लखनऊ ने इस मैच को 25 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सौरभ माथुर ने 21 व आशुतोष ने 12 रन बनाये।
वहीं प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच यंग स्टार ओबरा और अनपरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाया। शिवम ने सर्वाधिक 52 व सौरभ ने 23 रनों की पारी खेली। ओबरा के गेंदबाज आनंद और आकाश ने तीन-तीन विकेट लिया। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार ओबरा की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर तीन विकेट से जीत हासिल कर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। आयोजन सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओबरा और लखनऊ की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें