विवाहित है प्रेमिका
अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रेमिका भी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली है। उसकी शादी कुछ माह पहले हुई है। शादी के बाद वह मायके आई और अपने रिश्तेदारी में गौरवां गांव गई थी। वहां शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल थी। वहीं उसने अपने प्रेमी से मिलने के लिए फोन कर दिया। फोन आते ही प्रेमी पहुंचा तो मारपीट की घटना हुई। सीओ सदर आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, वह आशनाई का है।