फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: कुएं में कूदा प्रेमी युगल, पड़ोसी की शोर पर जुटे ग्रामीण, दोनों को बाहर निकाला, फिर

Sun, 26 May 2024 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: देर रात तक गांव वालों, ग्राम प्रधान और परिजनों के बीच घंटों पंचायत चली। इसके बाद दोनों परिवार के बीच शादी की सहमति बन गई। जहां रविवार की सुबह देव पहरी स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी सदानंद राय ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
युवती और युवक की करा दी गई शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के डूमरडह गांव में बीती रात किसी बात से नाराज होकर प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश किए। हालांकि, इसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी जोड़ो की रविवार को शादी करा दी गई।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी दीपक (22) की रिश्तेदारी बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में है। जहां अक्सर उसका जाना-आना लगा रहता था। इस बीच एक वर्ष पहले उसी गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया, जहां दोनों में बातचीत होने लगी। 

बीते शनिवार की शाम दीपक डूमरडह ग्राम पंचायत के बिछियारी गांव आया था। जहां रात में वे युवती के घर के पास गया था। जहां दोनों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच किसी बात से नाराज लड़की ने घर के पास मौजूद कुंए में छलांग लगा दिया। यह देख युवक भी कुंए में कूद गया।
विज्ञापन


कुंए से कुछ दूरी पर सो रहे लड़की के भाई ने दोनों को छलांग लगाते हुए देख लिया। फिर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सीढ़ी और रस्सी के सहारे दोनों प्रेमी जोड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान लड़की को चेहरे पर चोटें भी आ गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें