फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फेसबुक पर प्यार, शादी के बाद पति ने रखने से किया इंकार

विज्ञापन
अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के रहने वाले कर्मचारी का झारखंड निवासी एक युवती से फेसबुक के जरिये जान पहचान हुई। इसके बाद शादी हुई। लेकिन विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। वह न्याय के लिए बुधवार को पति के घर के बाहर लगभग आधे घंटे धरने पर बैठी। बाद में पुलिस से शिकायत दर्ज कराकर मायके चली गई। अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र निवासी खुशबू कुमारी का कहना है कि शशि कुमार के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। कुछ ही महीनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। पांच वर्ष के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हुए। दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण घर से 12 मई 2025 को हजारीबाग चले गए। इस दौरान हमारे परिजनों ने पुलिस की मदद से हम दोनों को पकड़ लिया और शशि कुमार के परिजनों को थाने पर बुलाया।
इसके बाद दोनों की रजामंदी से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी गई। फिर बेरमो के जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में पंजीकृत शादी की। उसके बाद शशि कुमार के धनबाद जिले के हरिहर थाना क्षेत्र स्थित स्थिति घर चली गई। कुछ दिनों बाद पति वहां से एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित बी 225 क्वार्टर में ले आए। कुछ दिनों बाद यहां रहने के बाद वे फिर मायके ले गए, लेकिन लेने नहीं आए। फोन भी उठाना बंद कर दिए।
विज्ञापन

किसी तरह यहां पहुंची, लेकिन अब वह रखने के लिए तैयार नहीं है। बताया कि वह पुलिस के पास भी गई। थाना प्रभारी ने कई बार फोन कर पति शशि कुमार को बुलाया लेकिन वह थाने नहीं आया। लोगों से पता चला है कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें