फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु अध्यक्ष, श्रीनिवास महामंत्री बने

Fri, 23 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर प्रभू नारायण पांडेय, महामंत्री पद पर श्रीनिवास मिश्र और कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक विजयी घोषित किए गए। विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर समर्थकों ने स्वागत किया। इसके अलावा कचहरी परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि वर्ष 2016-17 के सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में हुई सात चक्रों की मतगणना में अध्यक्ष पद पर प्रभूनारायण पांडेय को 378 मत और राजबहादुर सिंह को 308 मत मिले। प्रभूनारायण पांडेय 70 मतों से विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक को 410 और सुरेश कुमार पाठक को 271 मत मिला। अशोक कुमार पाठक 139 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर श्रीनिवास मिश्र को 320, अंशुमान सिंह को 178, सत्यदेव पांडेय को 141 और अशोक तिवारी को 34 मत मिले। श्रीनिवास मिश्र को 142 मतों से विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सबसे पहले सुबह 10 बजे एल्डर कमेटी के चेयरमैन केएन मिश्र एडवोकेट ने मां सरस्वती एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके मतगणना का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

 सहायक चुनाव अधिकारियों धर्मेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार, विजय प्रकाश पांडेय, रविंद्र पाठक, आशीष पाठक, धीरज पांडेय आदि की देखरेख में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक सात चक्रों में कुल 693 मतों की गिनती पूर्ण हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एल्डर कमेटी सदस्य एमपी पांडेय, हरिश्चंद्र वर्मा, गुलाब प्रसाद मिश्र और भोला सिंह यादव, एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे, प्रभाकर राम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजयी पदाधिकारियों   की शुरू से बढ़त रही बरकरारः मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। यह मतगणना सात चक्रों में पूर्ण हुई। छह चक्रों में 100-100 मतों की गणना हुई, जबकि सातवें और अंतिम चक्र में 93 मतों की गणना की गई। इस दौरान सिर्फ अध्यक्ष पद पर तीसरे राउंड में राजबहादुर सिंह ने तीन मतों की बढ़त जरूर बनाई, फिर भी 30 मतों से प्रभूनारायण पांडेय आगे चल रहे थे। इसके बाद जो बढ़त बनी अंत तक बरकरार रही। वहीं महामंत्री पद पर श्रीनिवास मिश्र और कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक की शुरू से ही बढ़त बरकरार रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें