रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित बॉके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर सजी प्रतिमा। स
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गाकर खुशी मनाई। छठी पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान को प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पवन जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, सुमन केसरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।