फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 41 घंटे बाद खुला पिपरी क्षेत्र में लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। क्षेत्र में राख लदे ट्रक खराब होने के बाद मंगलवार की रात से लगा लंबा जाम करीब 41 घंटे बाद बृहस्पतिवार की दोपहर में खुला। दोपहर दो बजे के बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। लंबा जाम लगने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राख लदी एक ट्रक खराब होने के कारण मंगलवार की रात नौ बजे जाम लगा था। लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लगने से इधर से होकर गुजरने वालों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि जाम की समस्या के समाधान के लिए डीएम-एसपी कई बार बैठक कर चुके हैं। ऊर्जा परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सड़क पर खराब हुए वाहनों को तत्काल क्रेन की मदद से हटाया जाए और मुख्य मार्ग पर वाहनों के परिवहन के दौरान गिरी हुई राख को हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों को दरकिनार कर ओवरलोड राख लदे वाहनों का धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें