फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक अनुसार सामान न  बांटने पर दर्ज होगा केस

Tue, 09 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को दिए जाने वाले  समाजवादी सूखा राहत पैकेट को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। सोमवार को डीएम, एसपी और एसडीएम ने राबर्ट्सगंज के नवीन सब्जी मंडी में समाजवादी सूखा राहत पैकेट लिए रखे गए सामग्रियों की जांच की। डीएम ने एसडीएम को अपने सामने सामग्रियों का पैकेट तैयार करवा कर वितरण कराने और डुप्लीकेट सामग्री वितरण करने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पूर्व में गैैर जिले से ठेकेदार ने समाजवादी सूखा राहत पैकेट तैयार कर जिले में हजारों पैकेट वितरण करा चुका है। वितरित किए गए अधिकांश पैैकेट मेेें मानक के अनुसार खाद्य सामग्री न होने की शिकायत मिलने पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जिले में सामग्री लाकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पैैक कराने का निर्देश दिया है। सामग्रियों को रखने के लिए नवीन सब्जी मंडी राबर्ट्सगंज को चिन्हित किया गया। 

सोमवार की शाम को डीएम सीबी सिंह, एसपी लल्लन सिंह और सदर एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने समाजवादी सूखा राहत पैकेट के लिए रखी गई सामग्रियों को देखा। डीएम ने कहा कि एसडीएम को मानक के अनुसार जो सामान नहीं है उन्हें वापस कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को अपनी मौजूदगी में पैकेट तैयार कर वितरित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें