फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मिला लोको पायलट का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पूर्व मध्य रेलवे के कृष्णशिला स्टेशन पर तैनात लोको पायलट का शव पुलिस ने बुधवार को ढूंढ निकाला। शव मिलते ही परिवार और दोस्तों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कृष्णशिला स्टेशन पर तैनात असिस्टेंट लोको पायलट मनीष कुमार (27) मंगलवार दोपहर अपने तीन साथियों प्रशांत, सिकंदर व एक अन्य के साथ दर्शन पूजन के लिए यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित हनुमान मंदिर गया था। लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाली झील में मनीष ने नहाने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद मनीष और प्रशांत पानी में उतर गए। प्रशांत गहराई का अंदाजा लगने पर बाहर आ गया लेकिन मनीष तैरने लगा। इसी बीच अचानक वह वह डूब गया। दोस्तों ने पहले तो अपने स्तर से खोजबीन की। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। मंगलवार देर शाम सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन अंधेरे की वजह से तलाश अधूरा छोड़ पुलिस को लौटना पड़ा। बुधवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू हुआ। इस दौरान मनीष का शव मिला तो साथियों संग अन्य मौजूद लोग फफक पड़े। मनीष मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। पिछले साल उन्होंने रेलवे में नौकरी शुरू की थी। रेनूसागर चौकी के प्रभारी वंश नारायण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें