फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सांगोबांध पीएचसी पर लटकता रहा ताला, मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। जिले के अंतिम छोर पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांगोबांध में डॉक्टर-कर्मचारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं रहे रही। मंगलवार को चार माह के मासूम की मौत पर हंगामे के बाद बुधवार को अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारी नदारद रहे। अस्पताल पर ताला लटकता देख उपचार के लिए आए मरीज मायूस लौट गए। ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक ने जांच की बात कही है। वहीं विधायक ने मामले की शिकायत डीएम से करने को कहा।
विज्ञापन

आदिवासी वर्ग के लोगों को बेहतर दवा-उपचार के लिए सागोबांध में पीएचसी का निर्माण है। मंगलवार को डॉक्टर के न होने पर अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट ने चार माह के मासूम को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वार्ड ब्वाय पर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार को अस्पताल पर ताला लटकता रहा। उपचार के लिए मनरु टोला से आई पानमति, यशोदा देवी ने बताया कि ताला बंद होने से बिना दवा लिए लौट रही हूं। टीकाकरण का दिन है, फिर भी न आशा और न ही एएनएम। इस संबंध में म्योरपुर अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है ताला बंद है। वहां के डॉक्टर नदारद हैं। वार्ड ब्वाय ने बताया कि हम छुट्टी पर हैं, आकर अपसेंट करना है। कल पहुंचुंगा। इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामदुलारे गोंड ने कहा कि जानकारी मिली है। डीएम को इस मामले से अवगत कराऊंगा। सरकार की छवि धूमिल करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई कराई जाएगी।


पीएचसी खलियारी पर नौ बजे तक लटकता मिला ताला

खलियारी। नगवां ब्लाक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर बुधवार को सुबह नौ बजे तक ताला बंद रहा। मरीज आकर लौटते रहे। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम के कमरे में ताला बंद रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीण रामजतन खरवार, आनंद सिंह, विकास शर्मा, रामजनम मौर्या तेनूडाही से इलाज कराने आए थे, लेकिन जब अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए। मरीजों ने बताया कि पहले भी इलाज कराने आए थे लेकिन उस दिन भी कोई डॉक्टर फार्मासिस्ट नहीं मिला। अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन खलियारी अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट नहीं रहते हैं। बहुत बार नगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा से शिकायत किया गया है, इसके बावजूद भी डॉक्टर-फार्मासिस्ट नहीं रहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि केवल रविवार को आरोग्य मेला में डॉक्टर, फार्मासिस्ट आदि आते हैं। इसके बाद नहीं मिलते हैं। इस संबंध में नगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी के अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि पीएचसी खलियारी पर डॉ. अमित सिंह की तैनाती है। उपस्थित नहीं हैं तो उनसे जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें