फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down बेअसर, सोनभद्र की मुसहर बस्ती में हुई शादी, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं रखा ध्यान 

Sun, 12 Apr 2020 11:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉक डाउन के बीच शनिवार की रात खजुरी गांव की मुसहर बस्ती में शादी रचाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए यहां बराती और घराती जुटे। रविवार की सुबह विदाई भी हुई। इसकी खबर पुलिस और प्रशासन को भी नहीं हुई।

विज्ञापन


शनिवार की रात एक युवक की की बरात जोरूखाड़ से निकली और खजुरी गांव पहुंची। बरात में 25 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ। लॉक डाउन के नियम को तोड़ते हुए बराती कन्या पक्ष के घर पहुंचे। बाकायदा मुसहर बस्ती में शादी रचाई गई, लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस या प्रशासन को नहीं दी।

दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मुसहर बस्ती में विवाह समारोह के बारे में जानकारी नहीं है। एसडीएम दुद्धी सुशील कुमार यादव ने भी कहा कि जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है। लोगों को सामूहिक रूप से इकट्ठा होने या कहीं आने-जाने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें