फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्नों ने दिखाई आकर्षक रूप सज्जा

Fri, 06 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
तापीय परियोजना के आवासीय कालोनी परिसर स्थित डीएवी विद्यालय में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केजी कक्षा के नन्हें मुन्नों की आकर्षक रूप सज्जा, मनमोहक संवाद और अद्भुत अभिनय सराहनीय रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों के साथ ही जन सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद तो किया ही, मीराबाई, श्रवण कुमार, फलवाला, बाल मजदूर जैसे चरित्रों का मंचन कर गदगद कर दिया।
विज्ञापन


 निर्णायक मंडल के अनुसार नव्या सक्सेना की ओर से बाल मजदूर का अभिनय सबसे अच्छा रहा। अपने-अपने ग्रुप में वैभव सोनी, मोहित, सान्निध्य गुप्ता, वैष्णवी रघुवंशी, आरोही भारती, नव्या सक्सेना और वैष्णवी त्रिपाठी प्रथम रहीं। वहीं आरोही झा, ललिता मौर्या, पवनी पांडेय और यशिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नविका, आरोही विश्वकर्मा, अनन्या, अंशिका मिश्रा, निवृत्ति गुप्ता, शिवेन श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला। सुधा सिंह, नवनीत कौर, सीसीए इंचार्ज तहसीन सुलतान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पूर्व प्रधानाचार्य बीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें