फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किए। इसके बाद सरस्वती वंदना और हनुमान जी के वंदना के साथ भजन संध्या की शुरूआत हुई। गायक कलाकार आशीष पांडेय, सूरज गुप्ता, अंजली मिश्रा और सोनी ने एक से बढ़कर एक भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्ति गीतों पर श्रोतागण झूमते रहे। आर्गन पर सुनील पाठक, पैड पर राकेश, ढोलक पर चंद्रशेखर गायक कलाकारों का साथ दिया। इस दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन किया। इससे पहले संध्याकालीन आरती में भी भक्तों की भीड़ अधिक रहीं। हनुमान जी को प्रिय वस्तु अर्पित कर भक्तों ने परिवार व समाज के कल्याण एवं कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें