फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शासन को भेजी गई स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ीं खराब सड़कों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में बाधा बनी सड़कों की दशा अब दुरुस्त होगी। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शासन सड़क से अछूते और खराब सड़कों से जुड़े स्वास्थ्य/उप स्वास्थ्य केंद्रों की सूची मांगी है। जिला प्रशासन ने केंद्रों की सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

शासन से मिले निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक परीक्षण में 24 ऐसे स्वास्थ्य केंद्र पाए गए हैं, जहां रास्ता न होने और सड़कें खराब होने के कारण एबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। एक दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शासन ने इसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन से ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों की सूची और रिपोर्ट तलब की है।

इन स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने के लिए नहीं है सड़क
बभनी ब्लाक में सतबहनी ग्राम पंचायत का नवा टोला, राबटर्सगंज में मारकुंडी ग्राम पंचायत का बमलही, चोपन ब्लाक में पनारी ग्राम पंचायत का आकाशपानी, घोरावल ब्लाक में ढोलो, म्योरपुर ब्लाक के देवहार, भड़हर, पिपरी सोनवानी में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उबड़-खाबड़ कच्ची सड़क या पगडंडियों का ही सहारा मिला।
विज्ञापन


- इन केंद्रों से जुड़ीं सड़कों की हालत खराब
बभनी ब्लाक के गोहदा, गंगाघाट, लांभी, रंडाटोला, खैराडीह, कोंगा थर्ड, रंपाकूरर, बजिया, करीबानेस, सुंदरी, नैनदह, चतरा ब्लाक में अउरहिया, भदई आदर, चोपन ब्लाक में चकाड़ी, गरूड़, पौसिला, भैसोड़ा, नवडीहवा करवनिया, गरदा, खैराही, पनारी, बकिया, सेरनरतर, छठादादद, खिरही परसोई, इमिलियाडीह, परसोई नवाटोला, भौराकुंड, दशहवा, रोहनिवा, गदा पाथर, अडुवापाथर, डहकूडंडी की सड़क खराब पाई गई। राॅबटर्सगंज में तकिया का कोइलर कोल बस्ती, बघुआरी का गड़ौरा, बसौली की बैगा बस्ती म्योरपुर का कसिहवा, शिशवा, बोदरहिया, सूरीपान, वीरनबहरा, चंदूबहरा, खोड़िया, हरीपुर, मेड़रादह, बेनादह, वियहवा, महुलयानसोत, जलवा, बेलहत्थी, काचन, बैगा टोला, टांगापाथर, कोडरा-टेढ़वा स्थित उपकेंद्र से जुड़ी सड़क खराब मिली। दुद्धी में चक गडदरवा, बहेराडोल, ,खोखा, करहिया, गुलरिया, मध्य करहिया, नवाटोला बस्ती, बोधाडीह, औराडीह, भुइया बस्ती, कटौली, मालाधोड़ा, करमडाड़, रन्नू, बुटबेढ़वा, चकबैरखड़, कूदरी, मरकन टोला, जरहर, बोलता करन, औराडंडी, धैकारी, धनकुटवा, शाहपुर, नगवां, घोरावल में तेंदुहार का लाली, नगवां में बरवाटोला भावा, पनौरा, औरवाटांड़, दिनारी सहित जिले में कुल 84 स्वास्थ्य-उप स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने वाली सड़क खराब पाई गई।

वर्जन -
शासन ने जिला प्रशासन स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ीं सड़कों के बारे जानकारी मांगी गई है। ऐसे केंद्रों की सूची डीएम को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम कराया जाएगा। - डाॅ. पीके राय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें