फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 12 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के करमा बाजार के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक वाहन को पकड़ लिया। दो अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को भी दबोचा। वाहन से बरामद 124 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। हरियाणा से लाई जा रही शराब बिहार पहुंचानी थी। तस्करों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सीओ घोरावल संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में करमा बाजार के समीप एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह, करमा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर शराब से भरी पिकअप को पकड़ लिया। मिर्जापुर की तरफ से वाहन शराब लेकर बिहार की ओर जा रही थी। एएसपी ने बताया कि वाहन से 124 पेटी शराब बरामद हुई है। पेटियों में 180 एमएल की 6200 शीशी शराब है। शीशी पर सेल इन हरियाणा लिखा है। पकड़े गए तस्कर विकास कुमार निवासी असावरपुर थाना राई, जनपद सोनीपत हरियाणा और मनीष पाटीदार निवासी भाटिया कॉलोनी भक्सी रोड थाना पवासा जनपद उज्जैन एमपी ने बताया कि अवैध शराब को हरियाणा के सोनीपत से बिहार ले जाया जा रहा था। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें