फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान और मतगणना के दौरान शराब, भांग, ताड़ी की दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। 29 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना होगी। मतदान के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। वोटिंग के दिन मतदान स्थलों और मतगणना के दिन मतगणना स्थलों के आसपास के आठ किलो मीटर परिधि की देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग, ताड़ी की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। डीएम अभिषेक सिंह ने संबंधितों को दुकानें बंद कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की है। सोनभद्र में अंतिम और चौथे चरण में मतदान होना है। 17 और 18 अप्रैल को नामाकंन होगा। 19 एवं 20 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की समीक्षा होगी। 21 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की वापसी, उसी दिन प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। वहीं 29 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना होगी। चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने 176 सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को आचार संहिता का उलघंन करने वाले प्रत्याशियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं मतगणना और वोटों की गिनती को सकुशल संपन्न कराने के लिए शराब, भांग और ताड़ी की दुकानों को बंद कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि वोटिंग के दिन मतदेय स्थलों व मतगणना के दिन मतगणना स्थलों के आसपास के आठ किलो मीटर परिधि की देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग, ताड़ी की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें