लायंस क्लब रेणुकूट के समारोह में शामिल क्लब के पदाधिकरी।
रेणुकूट। लायंस क्लब रेणुकूट का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अर्पण धर दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ गवर्नर इलेक्ट लायन उदय चांदनी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन श्याम बाबू वर्मा, पूर्व जिला गवर्नर लायन वीरेंद्र गोयल, लायन निधि कुमार और लायन जेएन श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।
क्लब के सचिव एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल ने वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट एक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत की, जिसका विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। इस मौके पर बाहर से आए पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इंटरनेशनल प्रेसिडेंट की ओर से भेजे गए पिन और प्रमाणपत्र से बृजेश जायसवाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, संजय अमिस्ट, संजय सक्सेना और वर्तमान अध्यक्ष रोबिन श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब को आइकॉन लायन की उपाधि से नवाजा गया, जबकि मुकुल श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। साथ ही 10, 20 और 40 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें गोपाल सिंह को अध्यक्ष, रुपेश कुमार सिंह को सचिव और नवीन जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संचालन संजय सक्सेना और रेशू सक्सेना ने किया।