फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू साइट पर लगी ट्रकों की कतार, रीवां-राची मार्ग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। जब पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है, वैसी स्थिति में लाकडाउन में कुछ शर्तों के साथ खनन के लिए ढील दी गई। दुद्धी तहसील मुख्यालय से करीब चार किमी दूर स्थित कनहर नदी के कोरगी बालू साइट पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन किए बगैर खनन किया जा रहा है। इस साइट पर बालू लादने के लिए वाहनों की कतार लग रही है। इससे रीवा-रांची मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। इससे एंबुलेंस के साथ ही अन्य लोगों के दो पहिया वाहनों और आवश्यक सामग्री लेकर आने जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव हीराचक से लेकर दुद्धी कोतवाली के जाबर गांव तक करीब चार किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि का आरोप है कि प्रशासन इस मुद्दे पर मौन बना हुआ है। जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, मऊ, अंबेडकर नगर से बालू लोड करने के लिए यहां गाड़ियां लगातार आ रही हैं। इन गाड़ियों के चालकों व खलासियों के स्वास्थ्य की जांच भी नहीं की जा रही है।
कनहर नदी के पुल पर तो सोशल डिस्टेंस की अनदेखी खुलेआम देखने को मिल जाएगी। चालक एवं खलासी समूह में इकट्ठे होकर भोजन पकाते देखे जा सकते हैं। कई वाहन चालक शराब की तलाश में गांवों में घूम रहे हैं। जय बजरंग अखाड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, डीसीएफ दुद्धी के डायरेक्टर संजय तिवारी, मोहित अग्रहरि, सुभेष कुमार मौर्या, अनिल जायसवाल, विरेंद्र अग्रहरि, सभासद सुधीर अग्रहरि ने प्रशासन से बिना जांच कराए चालक व खलासी को इस तरह आने जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

अब साइट पर लोडिंग के लिए 30 से अधिक ट्रक नहीं जाएंगे
विंढमगंज। खनन अधिकारी मोहम्मद महबूब ने बताया कि रविवार को बारिश होने से ट्रक यहां रूक गए। ट्रकों पर बालू लोड नहीं हो सके। इसलिए संख्या बढ़ गई। ज्यादा से ज्यादा ट्रकों को जल्द बालू लोड कर हटवाने का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही चालकों और साइट से जुड़ लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करें। पट्टाधारकों को निर्देश दिया कि जो भी ट्रकें बाहर से आ रही हैं उनके चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। इसके लिए यहां के कर्मचारियों को सीएमओ आफिस में प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। भविष्य में 30 गाड़ियां ही बालू साइट पर प्रवेश कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें